अभिषेक- ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहों के बीच ‘ग्रे डिवोर्स’ हुआ ट्रेंड, जानें क्या होता है ये?

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की अफवाहों के बीच ‘ग्रे डिवोर्स’ खूब ट्रेंड हो रहा है| अभिषेक बच्चन के एक तलाक की पोस्ट को लाइक करने के बाद बॉलीवुड सितारों के बीच तलाक की अफवाहों ने अचानक जोर पकड़ लिया और अब ‘ग्रे डिवोर्स’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है|

When Aishwarya Rai Denied Ever Having A Crush On Abhishek Bachchan: “My  Husband Is Younger Than Me But…”

अलग होने वाले हैं अभिषेक- ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हाल ही में अनंत और राधिका की शादी में अलग-अलग शामिल हुए| दरअसल अनंत की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं| वहीं  अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ पोज देते नजर आये| इसके बाद से ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं| वहीं कुछ दिनों पहले ही अभिषेक बच्चन ने एक डिवोर्स पोस्ट को लाइक किया, जिसने आग में घी का काम कर दिया| अब दोनों की अनबन की अफवाहों के बीच ग्रे डिवोर्स ट्रेंड करने लगा है|

क्या है ग्रे तलाक 

ग्रे तलाक एक ऐसा शब्द है जो जीवन में लम्बे समय बाद होने के बारे में है आमतौर पर 50 की उम्र पार कर चुके जोड़ों द्वारा कई साल एक साथ बिताने के बाद जो तलाक लिया जाता है उसे ग्रे तलाक कहते हैं हालांकि अब 15-20 साल की शादू के बाद अचानक तलाक भी ग्रे तलाक कहा जाने लगा है|

यह भी पढ़ें – लॉन्ग ड्रेस में मन्नारा चोपड़ा ने ढाया कहर, बोल्ड लुक में एक्ट्रेस ने दिए शानदार पोज

About Post Author