KNEWS DESK – हर साल होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस बार भी ग्लैमर और स्टार पावर से भरपूर रहे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स 2026 में दुनियाभर के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज ने शिरकत की, लेकिन रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बटोरीं।

ब्लैक गाउन में प्रियंका का एलिगेंट लुक
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ब्लैक गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आईं। उनके आउटफिट के साथ मिनिमल लेकिन लग्जरी डायमंड ज्वेलरी ने लुक को और खास बना दिया। नेकलेस, ईयररिंग्स और रिंग—हर ज्वेलरी डायमंड की थी, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी नीले रंग की डायमंड रिंग ने खींचा।
प्रियंका के हाथ में सजी गहरे नीले रंग की यह रिंग दरअसल ब्लू सैफायर थी, जो उनके लुक के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खा रही थी। रेड कार्पेट पर यह रिंग इतनी आकर्षक लगी कि नजरें बार-बार उसी पर टिक जा रही थीं। प्रियंका का ज्वेलरी कलेक्शन पहले भी कई बार चर्चा में रहा है और इस बार भी उन्होंने फैशन लवर्स को इंप्रेस कर दिया।
प्रियंका की सगाई की अंगूठी भी है बेहद खास
प्रियंका चोपड़ा की एंगेजमेंट रिंग भी किसी शाही ज्वेल से कम नहीं है। यह अंगूठी लग्जरी ब्रांड टिफनी एंड कंपनी की है, जिसमें बीच में बड़ा कुशन कट डायमंड जड़ा है। बताया जाता है कि इस हीरे का वजन करीब 4 से 5 कैरेट है। दोनों ओर लगे छोटे बगेट डायमंड और सादा प्लेटिनम बैंड इसे क्लासिक और मॉडर्न दोनों लुक देते हैं। इस अंगूठी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये (लगभग 2 लाख डॉलर) बताई जाती है। प्रियंका खुद कई बार कह चुकी हैं कि यह उनकी सबसे पसंदीदा ज्वेलरी में से एक है, हालांकि वह इसे कम ही पहनती नजर आती हैं।
रेड कार्पेट पर निक जोनस भी रहे चर्चा में
प्रियंका के साथ निक जोनस भी रेड कार्पेट पर काफी हैंडसम दिखे। दिलचस्प बात यह रही कि निक अपनी पत्नी के ग्लैमर से इतने प्रभावित नजर आए कि कभी उन्हें निहारते दिखे, तो कभी अपनी झुल्फें संवारते हुए कैमरों में कैद हो गए। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
11 जनवरी 2026 को आयोजित गोल्डन ग्लोब्स का यह 83वां संस्करण था। यह अवॉर्ड फिल्म, टीवी शो और अब पॉडकास्ट की दुनिया में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करता है। साल का पहला बड़ा हॉलीवुड अवॉर्ड शो होने के कारण इसे ‘हॉलीवुड की पार्टी’ भी कहा जाता है।