फुकरे 3 ने द वैक्सीन वॉर को छोड़ा पीछे, जवान की आंधी के बीच किया शानदार कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉक्स ऑफिस में शाहरुख खान की फिल्म जवान अभी भी धमाल मचा रही है| इसी बीच आज 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में कॉमेडी ड्रामा फुकरे 3 रिलीज हुई है इसके साथ द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| फुकरे 3  ने द वैक्सीन वॉर को पीछे छोड़ा दिया है| साथ ही जवान के तूफान के आगे शानदार कलेक्शन भी किया है|

Fukrey 3

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे 3 आज यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| फुकरे 3 के अलावा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और क्लैश के बावजूद पुलकित सम्राट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है और द वैक्सीन वॉर को पछाड़ दिया है|

फिल्म का कलेक्शन 

फुकरे 3 अपनी रिलीज के पहले दिन 8 करोड़ का कारोबार कर सकती है| किंग खान की फिल्म जवान की शानदार परफॉर्मेंस के बीच फुकरे 3 का इतना कलेक्शन करना फिल्म के लिए अच्छा साबित हो सकता है| जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई थी और तब से ही अच्छी कमाई कर रही थी| फुकरे की रिलीज के बाद आज फिल्म सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकती है|

About Post Author