वरुण धवन, कृति सेनन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचीं ये हस्तियां

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज 12 जुलाई को शादी है| कपल की शादी मे शामिल होने के लिए देश-विदेश की तमाम हस्तियां मुंबई पहुंच चुकी हैं| बॉलीवुड के भी तमाम सितारे अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं|अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए रजनीकांत, अनिल कपूर, अलिजे अग्निहोत्री, वरुण धवन, कृति सेनन, दिनेश विजान, वेंकटेश, ओरी और बोनी कपूर विवाह स्थल पर पहुंचे।

अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज 12 जुलाई को शादी है| कपल की शादी मे शामिल होने के लिए देश-विदेश की तमाम हस्तियां मुंबई पहुंच चुकी हैं| बॉलीवुड सितारों का भी शादी में आना शुरू हो गया है|

फिल्मी सितारे रजनीकांत, अनिल कपूर, अलिजे अग्निहोत्री, वरुण धवन, कृति सेनन, दिनेश विजान, वेंकटेश, ओरी और बोनी कपूर प्रियंका चोपड़ा, निक, भावना पांडे, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और अंतरराष्ट्रीय सिंगर कन्नन अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए विवाह वाली जगह पर पहुंचे।

ए. आर. रहमान, क्रिकेटर एम. एस. धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, एटली और अलाविया जाफरी भी शादी मे शामिल होने पहुंचे

चार महीने तक सितारों से सजे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, 29 वर्षीय अनंत अंबानी फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधेंगे।
शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, इसके बाद अगले दिन डिनर रिसेप्शन होंगे।

यह भी पढ़ें – अनंत-राधिका की शादी में पहुंचीं नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल, देखें तस्वीरें

About Post Author