कैटरीना कैफ से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज़ में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – क्रिसमस की रौनक इस बार बॉलीवुड के घर-घर में देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सितारों ने अपने फैमिली मोमेंट्स की झलक शेयर की, जिसमें क्रिसमस ट्री, खूबसूरत डेकोरेशन और खुशियों भरे पल साफ नजर आए। खास बात ये रही कि कई स्टार्स ने अपने जीवन के नए फेज में पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

कैटरीना कैफ

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का यह पहला क्रिसमस था, जो उनके लिए बेहद खास रहा। 7 नवंबर को मां बनीं कैटरीना ने विक्की कौशल और सनी कौशल के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की। सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाली इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे कपल के नए सफर की खूबसूरत शुरुआत बता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DSsctfPjcVs/

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने क्रिसमस को स्टाइल और सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। रेड पजामा सूट में एक्ट्रेस ने घर के अंदर सजे क्रिसमस ट्री के सामने कई तस्वीरें शेयर कीं। कहीं वह ट्री को सजाती दिखीं तो कहीं कैमरे के लिए स्माइल देती नजर आईं। तमन्ना का यह होम सेलिब्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/DSpjjfqEr7y/

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ ग्रैंड क्रिसमस सेलिब्रेशन किया। बड़े से क्रिसमस ट्री के नीचे बैठी शिल्पा अपने बच्चों और परिवार के साथ बेहद खुश नजर आईं। तस्वीरों में सांता क्लॉज की मौजूदगी ने सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया।

https://www.instagram.com/p/DSrMVnODLe6/

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने क्रिसमस अपने पति जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक अंदाज में मनाया। व्हाइट शर्ट में सोनाक्षी और रेड शर्ट में जहीर क्रिसमस ट्री के सामने बेहद क्यूट लग रहे थे। कपल की तस्वीरों में सादगी और प्यार साफ झलक रहा है।

https://www.instagram.com/p/DSrxkVhAsEP/

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का क्रिसमस फैमिली रीयूनियन जैसा रहा। उन्होंने भट्ट और कपूर परिवार के साथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में आलिया अपनी मां सोनी राजदान, बहन, राहा, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आईं। परिवार के साथ बिताए इन खास पलों ने फैंस का दिल जीत लिया।

https://www.instagram.com/p/DSsRyBPjP1e/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *