सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर कॉमेडी ‘ककुड़ा’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरी-सहमी नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी करने वाली हैं| वही दूसरी ओर एक्ट्रेस की फिल्म ककुड़ा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है| जिसके साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है| पोस्टर में सोनाक्षी और रितेश काफी डरे हुए दिखाई दे रहे हैं|

Sonakshi Sinha, Riteish Deshmukh's horror-comedy Kakuda with Munjya helmer  Aditya Sarpotdar opts for OTT release | PINKVILLA

ककुड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने 

सोशल मीडिया पर एक डरावना पोस्टर शेयर किया गया है| इस पोस्टर में रितेश बीच में खड़े हैं और उनके हाथ में एक डिवाइस है उनके लेफ्ट हाथ पर टैटू है और आंखों में काजल लगा हुआ है| एक्टर के एक तरफ सोनाक्षी हैं जो डरी-सहमी नजर आ रही हैं| उन्होंने टॉर्च पकड़ी हुई है| रितेश के दूसरी तरफ साकिब हैं, जो गुंडे की तरह लग रहे हैं और टॉर्च  पकडे हुए हैं| तीनों पीछे डरावनी परछाई है, जो उन्हें करीब से देख रही है| मेकर्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पुरुषों के हित में जारी| ‘ककुड़ा’ आ रहा है| 12 जुलाई को घर पर रहें और ठीक 7:15 बजे दरवाजा खुला रखना ना भूलें| अब मर्द खतरे में है|”

कहानी 

ककुड़ा की कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शापित रतौड़ी गांव के ईद-गिर्द घूमती है| यहां हर घर में दो दरवाजे होते हैं, एक सामान्य आकार का और दूसरा उससे छोटा| फिल्म में अजीबोगरीब अनुष्ठान होते हैं, जिसके तहत हर मंगलवार को शाम 7:15 बजे हर किसी को अपने घर के छोटे दरवाजे को खुला रखना होता है, जो ऐसा नहीं करता, उस पर ककुड़ा अपना प्रकोप बरसता है| वो घर के मुखिया को भयंकर सजा देता है|

रिलीज डेट 

ककुड़ा कौन है और गांव के पुरुषों को सजा क्यों देता है, गांव वालों को अभिशाप से कैसे मुक्ति मिलेगी? यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी | आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी

स्टारकास्ट 

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम लीड रोल में हैं|

यह भी पढ़ें – दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, अभी जेल में ही रहेंगे मुख्यमंत्री

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.