अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, यारों के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं एक्टर

KNEWS DESK – साल 2024 में अक्षय कुमार की दो फ़िल्में रिलीज हुईं| अप्रैल में एक्टर ने बड़े मियां छोटे मियां में अपना शानदार एक्शन दिखाया फिर जुलाई में सरफिरा बनकर एक्टर ने दिखाया कि जिद के साथ सफलता कैसे मिलती है| अक्षय अब दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं| एक्टर की फिल्म खेल खेल में अगस्त महीने में दस्तक दे रही हैं| वहीं अब फिल्म का पहला पोस्ट रिलीज कर दिया गया है|

‘खेल खेल में’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज 

अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म खेल खेल में की अनाउंसमेंट कर दी थी| अब फिल्म का पहला ऑफिशियल मोशन पोस्ट रिलीज किया गया है| इंस्टाग्राम पर हैंडल पर फिल्म की सभी स्टारकास्ट के साथ एक दमदार पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं| उनका लुक देखकर लग रहा था कि वो बूढ़े शख्स का किरदार निभा रहे हैं| पोस्टर में एक्टर के बाल लगभग सफेद हैं|

‘खेल खेल में’ की रिलीज डेट 

फिल्म के पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा कि यारों वाला खेल…यारी वाली पिक्चर| बैंड बाजे के माहौल में बैंड बजाने वाली पिक्चर| साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर को बोलो हाय| कॉमेडी ड्रामा खेल खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है|

स्टारकास्ट 

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘खेल खेल में’ अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य सील और एमी विर्क जैसे कलाकार नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर फरदीन 14 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। मई में उन्होंने ओटीटी सीरीज हीरामंडी’ से कमबैक किया था।

यह भी पढ़ें – बजट सेशन देखने पहुंचीं अंतर-संसदीय संघ की प्रेसिडेंट, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया स्वागत

About Post Author