70 की उम्र में फिल्ममेकर एमएम बेग का निधन, घर में मृत मिले बेबी गुड्डू के पिता

KNEWS DESK – फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्ममेकर एमएम बेग का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई में अपने घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जब वे 4–5 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले और घर से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो बेग अपने घर में मृत पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

बेग के प्रचारक हनीफ जावेरी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे। सूचना मिलते ही उनकी बेटी को भी खबर दी गई।

एमएम बेग ने बतौर स्वतंत्र निर्देशक रजिया सुल्तान (1983), अग्रीमेंट (1980) और छोटी बहू (1994) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

वे 80 के दशक की लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता थे, जिन्होंने ‘आखिर क्यों’, ‘नगीना’ और ‘प्यार किया है प्यार करेंगे’ जैसी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ काम कर खास पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *