कैजुअल लुक में नजर आईं फातिमा सना शेख, वहीं बिंदास अंदाज में दिखे सोनू सूद, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK-  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद को शुक्रवार यानी आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया| वहीं हमेशा अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आईं| इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में दिखीं| मुंबई एयरपोर्ट से सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं|

एक्टर सोनू सूद को एयरपोर्ट पर व्हाइट टी- शर्ट और ब्लू कलर की डेनिम जीन्स पहने स्पॉट किया गया| इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के प्रिंटेड शूज कैरी किये| एक्टर ने अपने लुक को शेड्स के साथ कम्प्लीट किया| साथ ही उनके पास ब्लू बैगपैक भी था|

बता दें कि एक्टर जल्द ही जैकलीन फर्नांडीज के साथ वैभव मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फतेह’ में दिखाई देंगे| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

वहीं नजर आईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को प्रिंटेड बैगी हाफ स्लीव शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम जींस पहने देखा गया| इस लुक को उन्होंने ब्लैक हील बूट्स के साथ पूरा किया|

इस दौरान एक्ट्रेस ने एक वेस्ट बैग भी कैरी किया| आपको बता दें कि फातिमा सना शेख ने आखिरी बार विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सैम बहादुर’ में अभिनय किया था। ये फिल्म मेघना गुलज़ार द्वारा डायरेक्ट की गई थी|

About Post Author