कैजुअल लुक में नजर आईं फातिमा सना शेख वहीं मानुषी छिल्लर के बोल्ड लुक ने खींचा सभी का ध्यान, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और फातिमा सना शेख दोनों ही अपने ग्लैम अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस को दोनों का लुक काफी पसंद आता है| मानुषी छिल्लर हमेशा सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आती हैं| वहीं फातिमा सना शेख अपने शानदार लुक्स से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं| वहीं सोमवार यानी आज दोनों सेलेब्स को मुंबई के बांद्रा में देखा गया, जहां से उनका लुक सामने आया है|

बांद्रा में नजर आईं मानुषी छिल्लर ने इस दौरान बेज कलर की पैंट, पिंक क्रॉप टी-शर्ट पहनी थी| एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बालों को पोनीटेल किया| एक्ट्रेस ने अपने लुक को सनग्लासेज के साथ कंप्लीट किया|

मानुषी पिछली बार अली अब्बास जफर की फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थीं| ये फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है|

वहीं फातिमा सना शेख ब्लू पोलका डॉट प्रिंटेड शर्ट और डेनिम जींस में नजर आईं| इस दौरान वो बहुत प्यारी लग रही थीं| इस लुक को उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक वेस्ट बैग से पूरा किया|

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो वो अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म “मेट्रो इन डिनो” में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.