‘हर दिन एक्सप्लोर करें खूबसूरती’…अहान पांडे बने टीरा ब्यूटी के नए ब्रांड एंबेसडर

KNEWS DESK – बॉलीवुड के नए स्टार अहान पांडे ने साल 2025 में अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। इस फिल्म में अहान और अनीत पड्डा की जोड़ी को खूब सराहा गया था, और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। सैकनिक के आंकड़ों के अनुसार, ‘सैयारा’ ने भारत में 329.2 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 569.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब अहान पांडे ने बॉलीवुड के अलावा फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में भी कदम रख लिया है। वह टीरा ब्यूटी के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए दी। वीडियो में अहान ने लिखा, “खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा इसे समझना अच्छा लगता है। बहुत कुछ ट्राई करें, मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है। टीरा ब्यूटी के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर मैं सब कुछ एक्सप्लोर कर रहा हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं।”

https://www.instagram.com/p/DUsJAm3iHCq/?

टीरा ब्यूटी पहले से ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को अपना ब्रांड एंबेसडर बना चुकी है। करीना कपूर खान और सुहाना खान पहले ही इस ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं। अब अहान पांडे के शामिल होने के साथ कंपनी ने मेल सेलिब्रिटी को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जहां तक अहान की अपकमिंग फिल्मों का सवाल है, वह अपनी दूसरी फिल्म में अली अब्बास जफर के साथ काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू हो सकती है। अली अब्बास जफर की पिछली हिट फिल्मों में ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *