शादी के 12 साल बाद अलग हुए ईशा देओल- भरत तख्तानी, इस वजह से लिया तलाक का फैसला

KNEWS DESK- हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल की पर्सनल लाइफ पिछले एक महीने से लगातार चर्चा में बनी हुई है| बीते दिनों खबर थी कि एक्ट्रेस की 12 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर है| वहीं आज एक्ट्रेस और भरत तख्तानी के रिश्ते को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति के अनुसार अपनी शादी को खत्म कर दिया है|

जानकारी के मुताबिक, ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी 12 साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए तोड़ दिया है| रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों ने इस बात की पुष्टि की है| कपल ने संयुक्त बयान जारी किया है|

Esha Deol - Bharat Takhtani Divorce Officially Confirmed: Couple Release Joint Statement On Separation | Esha Deol Bharat Takhtani Separation Reason | Esha Deol Bharat Takhtani Separation Joint Statement | Why Esha

दोनों ने अपने स्टेटमेंट में कहा है, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है| हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और रहेगा| हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया गया है|

आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे| इन दोनों की दो प्यारी बेटियां भी हैं| एक्ट्रेस ने पहली बेटी राध्या को साल 2017 और दूसरी बेटी मियारा को साल 2019 में जन्म दिया था|

About Post Author