एल्विश यादव ने कबूली सांपों का जहर मंगवाने की बात, रेव पार्टियों में आरोपियों से मिलता था यूट्यूबर

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| उनके खिलाफ आईपीसी, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है| खबरों के मुताबिक पूछताछ में एल्विश ने सांप और सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल की है|

Elvish Yadav | Elvish Yadav Rave Party Case: Cobra, Krait Venom Found In Samples; BB OTT 2 Winner To Land In Legal Trouble | TV News, Times Now

एल्विश ने सांपों का जहर मंगवाने की बात की कबूल 

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं| खबरों के मुताबिक एल्विश यादव ने सांप और सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल की है| साथ ही उन्होंने ये भी मान लिया है कि वो पुलिस की गिरफ्त में मौजूद अन्य आरोपियों को पहले से जानते हैं|

14 दिन के लिए भेजा गया जेल 

नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था| उनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर सूरजपुर कोर्ट में पेश किया| इससे पहले जिला हॉस्पिटल में उनकी मेडिकल जांच भी कराई गयी| जिसके बाद यूट्यूबर को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है| पुलिस ने बताया कि एल्विश ने मान लिया है कि वो राहुल समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग अलग रेव पार्टियों में मिल चुका था और जान पहचान थी| साथ ही उसने आरोपियों से संपर्क में होने की बात भी कबूली है|

एल्विश के खिलाफ दर्ज धाराएं 

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है| इसकी विवेचना नोएडा सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है| इसमें यूट्यूबर के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है|

यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं| एल्विश के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है| उनमें लम्बी सजा मिलती है| जिसका असर उनके करियर पर पड़ेगा|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया, तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

About Post Author