एकता कपूर की दिवाली पार्टी में चमके टीवी और बॉलीवुड स्टार्स, करण-तेजस्वी से लेकर हुमा कुरैशी तक ने बिखेरी रौनक

KNEWS DESK – टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर की दिवाली पार्टी हर साल ग्लैमर और स्टार पावर का एक शानदार संगम होती है। इस साल भी एकता ने अपने घर पर ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन होस्ट किया, जिसमें टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के कई सितारे पहुंचे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जहां स्टार्स के दिवाली लुक्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

टीवी का पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एकता की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए। तेजस्वी ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं, जबकि करण ने ऑफ-व्हाइट कुर्ते में रॉयल लुक अपनाया। दोनों ने कैमरे के सामने साथ पोज दिए, और उनकी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।

https://www.instagram.com/reels/DQAEXW5EmOl/

माहिरा शर्मा का येलो अनारकली लुक हुआ वायरल

‘बिग बॉस 13’ फेम माहिरा शर्मा येलो अनारकली सूट में बेहद प्यारी लगीं। उन्होंने येलो चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया। पार्टी में उनका ट्रेडिशनल अवतार काफी पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ हो रही है।https://www.instagram.com/reels/DQAFNbqEgNC/

धनश्री वर्मा ने मनाया ग्लैमरस दिवाली मोमेंट

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा गुलाबी-लाल रंग की स्ट्रक्चर्ड साड़ी और हैवी ब्लाउज में नजर आईं। हाथ में फूलझड़ी पकड़े धनश्री ने पैप्स के सामने पोज दिए, और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

https://www.instagram.com/p/DQAJ3K7k8FR/

हुमा कुरैशी और रचित सिंह की एंट्री ने बढ़ाया ग्लैमर

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ पहुंचीं। हुमा ने ब्लू सूट में बेहद एलिगेंट लुक अपनाया, जबकि रचित ब्लैक कुर्ते में डैशिंग लगे। दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ पोज दिए और फैंस ने इस जोड़ी को खूब सराहा।

https://www.instagram.com/reels/DQAIiizEyGE/

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शाही जोड़ी

‘राइज एंड फॉल’ के विनर अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ पार्टी में शामिल हुए। अर्जुन ने क्रीम शेरवानी पहनी थी, जबकि नेहा क्रीम लहंगे में गॉर्जियस लगीं। दोनों ने कपल गोल्स सेट करते हुए एक साथ पोज दिए।

https://www.instagram.com/reels/DQAAdYxk6OQ/

करण पटेल और अंकिता भार्गव की एंट्री रही चर्चा में

टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव भी इस दिवाली पार्टी में शामिल हुए। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की और अपने लुक से पार्टी में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज को खूब प्यार मिल रहा है।

https://www.instagram.com/reels/DQAGYbukzEY/