Dussehra 2023: इस दशहरा लाल किले पर देश के पीएम नहीं बल्कि होंगी कंगना रनौत, एक्ट्रेस आज रचेंगी अनोखा इतिहास

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| इस बार एक्ट्रेस 50 साल पुराना इतिहास बदलने जा रही हैं| कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया, दशहरा के मौके पर एक्ट्रेस आज दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में हिस्सा लेंगी, इतना ही नहीं वह कुछ ऐसा भी करेंगी, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ|

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा- नमस्ते दोस्तों… 24 अक्टूबर के दिन मैं लाल किला स्थापित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं| मैं सिर्फ हिस्सा नहीं लुंगी बल्कि रावण का दहन भी करूंगी| एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला रावण दहन करेगी|

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा- समिति ने महिला आरक्षण विधेयक के बाद यह फैसला लिया| हर साल कोई न कोई VIP हमारे कार्यक्रम में उपस्थित होता है| पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था| इसके पहले प्रधान मंत्री आए थे| वहीं इस बार कंगना रनौत रावण दहन करने वाली हैं| हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी| आपको बता दें, लव-कुश रामलीला समिति महिलाओं के लिए समान अधिकार चाहती है| आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है| फिर भी अभी और समय लगेगा| देश और समाज की वृद्धि में ये विधेयक काफी सहयोगी होगा|

About Post Author