Dream Girl 2:आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला पोस्टर किया रिवील, देखें पूजा की कातिलाना अदा

KNEWS DESK- मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं| उनकी फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में आयुष्मान ने फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है| जिसमें आयुष्मान के साथ ड्रीम गर्ल की झलक भी देखने को मिली है| जिसे देख फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है|

दरअसल, इस फिल्म में आयुष्मान डबल रोल प्ले कर रहे हैं यह जानकर फैंस उनके दूसरे रूप को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं| फिल्म के प्रमोशन के दौरान फैंस ने पूजा की आवाज तो सुन ली लेकिन उसकी झलक नहीं देखी थी| अब एक्टर द्वारा फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर दिया गया है| जिसमें वो मिरर में देखते हुए लिपस्टिक लगाते नजर आ रहे हैं और उनके दूसरी तरफ उनका डबल रोल यानी पूजा दिख रही हैं वो भी लिपस्टिक लगाते नजर आ रही हैं| पोस्टर देखने के बाद फिल्म के प्रति फैंस का क्रेज बढ़ गया है|फैंस ने तो आयुष्मान के दोनों लुक की काफी तारीफ की| सभी लोगों ने पोस्टर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी|

फिल्म रिलीज का समय

आपको बता दें एकता आर कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज, राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे| ये फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म को राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित किया गया है|

About Post Author