Diwali 2023: दिवाली पार्टी में पिंक सूट पहनकर बला की खूबसूरत लगीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप

KNEWS DESK- बॉलीवुड की पोपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं| हालांकि, अभी तक विराट और अनुष्का दोनों ने ही इस खबर को घोषित नहीं किया है लेकिन अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं|

दरअसल, बीती रात अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ इंडियन क्रिकेट टीम की दिवाली पार्टी में शिरकत की, जिसमें वो पिंक और पर्पल शेड का सूट पहने नजर आईं| एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का और विराट दिवाली पार्टी के लिए एक होटल के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान एक्ट्रेस अपने टुपट्टे से बेबी बंप को छुपाती हुई दिखाई दीं लेकिन फैंस के सामने वीडियो के जरिये ये बात आ ही गई|

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है, जिसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-  अनुष्का 2.0 या विराट 2.0 आ रहा है| वहीं दूसरे ने लिखा-अनुष्का और विराट को बधाई|

About Post Author