ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस की स्माइल पर फिदा हुए फैन्स

KNEWS DESK – टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी खूब चर्चा में रहती हैं| इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने लुक से लाइमलाइट लूटी है| हाल ही में दिव्यांका एक इवेंट में पहुंचीं जहां से उनकी कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं| आपको लेटेस्ट दिखाते हैं|

दिव्यांका त्रिपाठी

ये हैं मोहब्बतें सीरियल से घर- घर में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में पैप्स ने मुंबई में स्पॉट किया है| दिव्यांका इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं| एक्ट्रेस इस ब्लैक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं|

स्टाइलिश लुक

दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस के साथ क्रीम कलर की फुटवियर पहनी थी| एक्ट्रेस ने अपने एलिगेंट लुक को पूरा करने के लिए किसी तरह की हैवी ज्वेलरी नहीं की थी| दिव्यांका ने सॉफ्ट टोन मेकअप लुक के साथ बालों को एक साइड से पार्टिशन देकर वेवी लुक में ओपन रखा था|

स्माइल से किया इंप्रेस

दिव्यांका त्रिपाठी ने कभी स्टाइल तो कभी स्माइल करते हुए पोज दिए हैं| एक्ट्रेस के लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं| फैन्स जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – ग्लैम अंदाज में नजर आईं तापसी पन्नू, प्रिंटेड ब्लैक ड्रेस में सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.