रिवीलिंग आउटफिट में Disha Patani ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के बोल्ड लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं| एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद आता है| वहीं अब हाल ही में दिशा पाटनी अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जहां अपने बोल्ड लुक से एक्ट्रेस जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम इन्स्टाग्राम पर अपने ग्लैम अवतार की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस सैंड कलर की ड्रेस पहने अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

दिशा पाटनी ने इस लुक में अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की|

तस्वीरों में दिशा पाटनी बिना ज्वेलरी के अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार पीज भी दिए| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बताएं तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आए|

About Post Author