दिशा पाटनी और मौनी रॉय एक साथ हुईं स्पॉट, खास बॉन्ड ने खींचा फैंस का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय अपनी दोस्ती के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| दोनों एक दूसरे संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं| किसी पार्टी या अवॉर्ड फंक्शन में अक्सर दोनों एक साथ नजर आती हैं| वहीं मुंबई से मौनी- दिशा का एक वीडियो सामने आया, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक साथ मुंबई में स्पॉट हुईं, जिसका वीडियो भी सामने आया| वीडियो में दिशा- मौनी दोनों अपने कूल लुक में बिंदास नजर आ रही हैं| वीडियो में दिशा, मौनी को उनकी कार तक छोड़ती हैं लेकिन मौनी, दिशा को उनकी कार तक छोड़ने की जिद करने लगती हैं| फिर आखिरकार मौनी अपनी बेस्टी की बात मान ही जाती हैं और पहले उन्हें गले लगाती हैं, इसके बाद अपनी कार में बैठ जाती हैं| आखिर में दिशा अपनी कार में बैठने के बाद पैपराजी को बाय करती हैं|

मौनी रॉय और दिशा पाटनी के इस वीडियो में इनके लुक्स से ज्यादा इनकी दोस्ती ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| यूजर्स एक्ट्रेसेस की इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट किया- वाह ! क्या दोस्ती है| दूसरे यूजर ने लिखा- खूबसूरत दोस्ती| इसी तरह और लोगों ने भी इनकी दोस्ती की तारीफ़ की|

About Post Author