‘धुरंधर’ के उजैर बलोच की गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने पवन सिंह को गले लगाकर किया बर्थडे विश, कहा – ‘हमेशा बच्चे जैसे बने रहना’

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को न सिर्फ कमाई के मामले में सफलता मिली, बल्कि इसकी कहानी, दमदार एक्टिंग और पूरी स्टारकास्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म के जरिए कई ऐसे चेहरे भी दोबारा चर्चा में आए, जो लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर थे।

‘धुरंधर’ से लौटे दानिश पंडोर

इन्हीं में से एक नाम है दानिश पंडोर, जिन्होंने फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म की सफलता के बाद दानिश न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं।

गर्लफ्रेंड को लेकर बढ़ी चर्चाएं

दरअसल, कुछ समय पहले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की कंटेस्टेंट आहाना कुमरा ने उजैर बलोच यानी दानिश पंडोर के साथ छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ आहाना ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, दानिश और आहाना के डेटिंग को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पवन सिंह संग तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

इसी बीच आहाना कुमरा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह बनी हैं उनकी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ शेयर की गई तस्वीरें। आहाना ने पवन सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर उनके साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

तस्वीरों के साथ आहाना ने लिखा, “हमारे पावर स्टार को हैप्पी बर्थडे। आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। आप हमेशा बच्चों जैसे बने रहें। आपको स्वास्थ्य, धन, खुशी और शानदार म्यूजिक की शुभकामनाएं।” इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ करने लगे।

‘राइज एंड फॉल’ से जुड़ा रिश्ता

गौरतलब है कि आहाना कुमरा और पवन सिंह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हिस्सा रह चुके हैं। शो के दौरान दोनों के बीच कई बार अनबन देखने को मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने मतभेद सुलझा लिए। फिनाले एपिसोड में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग साफ नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *