‘Dhurandhar’ के गाने Fa9la का ग्लोबल धमाका, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सिंगर फ्लिपराची करेंगे जल्द इंडिया टूर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि इसके सुपरहिट गाने ‘Fa9la’ ने भी म्यूजिक लवर्स के बीच इतिहास रच दिया है। दुनियाभर में वायरल हुए इस गाने ने अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है।

‘Fa9la’ को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बहरीन के म्यूजिशियन रैपर फ्लिपराची के गाने ‘Fa9la’ ने ग्लोबल सफलता के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि किसी भी गाने के लिए बहुत बड़ी बात मानी जाती है। गाने की इस सफलता ने फ्लिपराची को भारत में भी खासा पॉपुलैरिटी दिलाई है।

‘Fa9la’ ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गाने को टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप सहित चार अलग-अलग चार्ट्स में जगह मिली है।

रैपर फ्लिपराची का रिएक्शन

फ्लिपराची ने अपने वीडियो में कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का यह एहसास शानदार है। हैरानी की बात यह है कि यह गाना उस भाषा (हिंदी) में इतना पॉपुलर हुआ, जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। जब मैं फोटोशूट में बिजी था, तभी मुझे खबर मिली कि मेरा गाना चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है।” उन्होंने आगे कहा कि दूसरी भाषा और संस्कृति में गाने को इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है।

फ्लिपराची अब अपने इंडिया टूर की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया कि उनका टूर 14 मार्च 2026 से शुरू होगा। फैंस में उनके लिए एक्साइटमेंट देखने लायक है और इस टूर को लेकर म्यूजिक लवर्स काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *