धर्मेंद्र ने एक बार फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैन्स को हुई चिंता, कहा- ‘क्या हुआ पाजी?’

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं| वो अक्सर फैन्स के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बाते शेयर करते रहते हैं| अभी कुछ समय पहले उन्होंने अपने फैक्चर हुए पैर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं अब एक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे देख फैन्स काफी हैरान हो गया है|

धर्मेंद्र ने शेयर किया पोस्ट 

धर्मेंद्र पाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘अंधविश्वास, मीठा व्यवहार कभी-कभी एक भूल बन जाता है’। अपने क्रिप्टिक पोस्ट के साथ एक्टर ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है|

फैन्स हुए परेशान 

धर्मेंद्र की इस फोटो को देखकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और परेशान हो रहे हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उनका हाल ले रहे हैं। इसके साथ वे पूछ रहे हैं कि ‘सब कुछ ठीक’ है कि नहीं?

एक फैन ने लिखा ऐसा फोटो देखकर चिंता हो रही है| वहीं एक और ने लिखा,  ‘क्या हुआ पाजी?’ एक तीसरे ने कमेंट किया सर क्या हो गया आप ऐसे मत बैठा कीजिए , आपका उठा हुआ सर अच्छा लगता है| ‘वी लवू यू धरम जी’

वर्कफ्रंट 

धर्मेंद्र हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आये थे| इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड किरदार में थे वहीं धर्मेंद्र ने शाहिद के दादाजी का रोल निभाया था| वहीं अब एक्टर जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्या नंदा के साथ फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – कौशांबी में NEET पेपर लीक मामले पर सपा के छात्र सभा ने किया प्रदर्शन, फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

About Post Author