Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र मना रहे आज अपना 88वां जन्मदिन, सनी-ईशा ने प्यार लुटाते हुए पिता को किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड में 80 के दशक के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं| दुनिया भर से कई लोग एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं| वहीं इस मौके पर सनी और ईशा ने भी अपने पिता पर प्यार लुटाते हुए उन्हें बर्थडे विश किया, दोनों ने अपने पिता के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें एक्टर बॉबी देओल ने भी रिएक्ट किया है|

एक्टर धर्मेन्द्र के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे और एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के लिए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पोस्ट कीं| पोस्ट में, दोनों खूबसूरत पहाड़ों के बीच बैठे हैं, जिसमें दोनों अपने स्टील के गिलास में गर्म चाय पीते नजर आ रहे हैं| इसके अलावा, दोनों काले रंग में ट्विनिंग करते भी दिख रहे हैं और एक जैसी स्टाइलिश टोपी पहने हुए बेहद कूल नजर आ रहे हैं|

सनी देओल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे पापा लव यू| इस पोस्ट पर एनिमल स्टार बॉबी देओल ने रिएक्ट करते हुए लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं|

ईशा ने भी तस्वीरों के साथ अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं| तस्वीरों में दोनों को कैमरे की तरफ देखते हुए देखा जा सकता है| पहली तस्वीर में ईशा पिता धर्मेंद्र को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं और पिता उनका हाथ पकड़े दिख रहे हैं| वहीं दूसरी पोस्ट पर पिता ईशा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं और पोस्ट की आखिरी फोटो में ईशा अपने पिता को गले लगाती दिख रही हैं|

पोस्ट शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे पापा, मैं आपसे प्यार करती हूं| मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें| मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं| वहीं इस पोस्ट पर भी रिएक्ट करते हुए बॉबी देओल ने लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए|

About Post Author