रणबीर की फिल्म एनिमल के शोज की बढ़ी डिमांड, मुंबई में देर रात 2 बजे और सुबह 5 बजे खोलने पड़ गए शोज

KNEWS DESK –  रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| एनिमल ने शानदार ओपनिंग की थी| एनिमल का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है| संदीप रेड्डी वांगा की इस वॉयलेंट फिल्म को लेकर दर्शकों की तरह से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है| थिएटर्स के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं|

Sandeep Reddy Vanga's Animal is over 3 hours long, gets adult film certificate | Bollywood - Hindustan Times

‘एनिमल’ को लेकर बढ़ी डिमांड

बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म इतना अच्छा बिजनेस कर रही है कि अब टिकट कम पड़ रहे हैं| जी हां, मुंबई में एनिमल के लेकर आलम कुछ ऐसा है कि थिएटर्स में फिल्म की टिकटें कम पड़ गई हैं| इस वजह से अब थिएटर मालिकों ने आधी रात और जल्दी सुबह के शोज की बुकिंग खोल दी है|

https://www.instagram.com/p/C0WrA0eL_t2/

मुंबई में देर रात 2 बजे और सुबह 5 बजे खोलने पड़ गए शोज

अब मुबंई के थिएटरों में ‘एनिमल’ के शोज देर रात 1 बजे, 2 बजे तक होंगे और फिर सुबह 5:30 बजे से शुरू हुए हैं| इसका मतलब 24/7 एनिमल के शोज सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे|

एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एनिमल ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस करा पूरा सिस्टम हिलाकर रख दिया है| वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई  कर रही है| वहीं इन दो दिनों में एनिमल का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये हो गया है|

https://www.instagram.com/p/C0VwyICoJ_w/

शाहरुख खान की जवान का तोड़ा रिकॉर्ड

एनिमल ने किंग खान की जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है| जहां ‘एनिमल’ ने दूसरे दिन 66 करोड़ की शानदार कमाई की है तो वहीं ‘जवान’ ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था|

About Post Author