प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का नया लुक, दिखा एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज

KNEWS DESK- सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है| फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| वहीं अब मेकर्स ने फिल्म से दीपिका का नया लुक शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं|

दीपिका पादुकोण ने खुद अपना लुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| तस्वीर में एक्ट्रेस बारिश में भीगती हुई नजर आ रही हैं| साथ ही इस लुक में उनके बालों को काफी छोटा रखा गया है| इस दौरान दीपिका बेहद सुन्दर लग रही हैं| फिल्म कल्कि 2898 एडी से एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

अपने इस लुक को शेयर करने के साथ- साथ दीपिका पादुकोण ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई है| प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून यानी कल रिलीज होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| आपको बता दें कि फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं|

About Post Author