दीपिका पादुकोण के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, प्रेग्नेंसी ग्लो से चुराया फैंस का दिल

KNEWS DESK – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, और इस खुशखबरी के साथ ही दीपिका ने अपने नए लुक से सबका ध्यान खींचा है। ‘कल्कि 2898 एडी’ एक्ट्रेस अब 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं, ने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone biography: सफलता और शोहरत की कहानी - Grehlakshmi

डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण का नया हेयरस्टाइल

हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एक नया हेयरस्टाइल कराया है, जो उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को और भी निखार रहा है। शुक्रवार को, उनके हेयर स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के लेटेस्ट हेयरकट की एक वीडियो रील शेयर की। वीडियो में दीपिका लाइट गोल्डन हाइलाइट्स के साथ अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान, दीपिका ने एक अट्रैक्टिव येलो और व्हाइट स्ट्राइप शर्ट पहनी हुई है और अपनी खूबसूरत रिस्ट वॉच भी दिखा रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “अनफॉर्गेटेबल हेयर, अनफॉर्गेटेबल आप।”

फैंस ने दीपिका के नए लुक पर किया रिएक्ट 

दीपिका के नए हेयरस्टाइल की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी नई लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे यह हेयरकट बहुत पसंद है, ये बहुत सुंदर है और दीपिका भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अमेजिंग!” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “ओएमजी, वह वॉल्यूम, वह लेयर्स और कलर्स सब कुछ पॉइंट पर है।” एक और यूजर ने लिखा, “फाइनली सम ऑसम हेयरकट एंड सुपर ब्यूटिफुल हेयर्स।”

प्रेग्नेंसी का ऐलान 

फरवरी 2024 में, दीपिका और रणवीर ने खुशी-खुशी ऐलान किया था कि वे सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस खुशी की खबर के बाद, फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाई दी थी। दीपिका अक्सर पब्लिकली नजर आती हैं और अपने प्रेग्नेंसी ग्लो की झलक भी दिखाती रहती हैं।

 वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट पर, दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ के लिए तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह शक्ति शेट्टी उर्फ ​​लेडी सिंघम की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और दर्शकों की काफी प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2024: इस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कब लगेगा भद्रा काल

About Post Author