फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं दीपिका पादुकोण, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के बीच इस समय एक नई खुशी का माहौल है क्योंकि यह कपल बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस उनकी डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में, दीपिका को अपने सास-ससुर और ननद के साथ एक प्यारी डिनर डेट पर देखा गया। इस अवसर पर दीपिका ने ब्लैक कलर का ओवरसाइज आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद शानदार और स्टाइलिश नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान ने उनके प्रशंसा में चार चांद लगा दिए।

वीडियो में दीपिका को बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका का ब्लैक कलर का ओवरसाइज जैकेट और वाइड लेग ट्राउजर उनके लुक को बेहद कूल और रिलैक्स्ड बना रहे थे। इस दौरान दीपिका एक हाथ से अपने बेबी बंप को छुपाते हुए नजर आईं, जबकि उनके लॉन्ग वेवी हेयर उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे।

दीपिका ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, और तब से वे लगातार मीडिया और फैंस के ध्यान का केंद्र बनी हुई हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी के फैंस अब उनके पहले बच्चे के आगमन की खुशी को लेकर बेहद उत्सुक हैं|

About Post Author