बच्चे पर पूरा फोकस रखना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने ठुकराया हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट

KNEWS DESK – प्रभास की कल्कि 2898 एडी को लेकर दीपिका पादुकोण ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म ने 1100 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है| ये दीपिका के करियर की तीसरी फिल्म है जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है| वहीं अब एक्ट्रेस ने हॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट ठुकरा दिया है|

होने वाले बच्चे के खातिर दीपिका पादुकोण ने ठुकराया बड़ा ऑफर, खुद पालेंगी  बेबी, नहीं रखेंगी नैनी – News18 हिंदी

दीपिका पादुकोण ने ठुकराया बड़ा प्रोजेक्ट 

दीपिका पादुकोण इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं| एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं| रणवीर सिंह और दीपिका सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे| ऐसे में एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी पीरियड को प्रायोरिटी पर रखते हुए एक बड़ी हॉलीवुड सीरीज को मना कर दिया है| एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘द व्हाइट लोटस एस 3’ के लिए दीपिका से कॉन्टेक्ट किया गया है| लेकिन एक्ट्रेस ने इसे करने से साफ इनकार कर दिया है|

कपल के एक करीबी ने बताया कि दीपिका इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय करना चाहती हैं| कपल अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियों में बिजी चल रहा है| दीपिका अपना पूरा फोकस बच्चे पर रखना चाहती हैं| ऐसे में दीपिका ने कोई भी प्रोजेक्ट साइन न करने का फैसला किया है| अब वो मां बनने के बाद ही नए प्रोजेक्ट को साइन करेंगी|  वहीं रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका को ट्रोलिंग से प्रोटेक्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

यह भी पढ़ें – पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी पहली बार किसी स्टेडियम में नहीं इस खास नदी पर होगा आयोजन

About Post Author