दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के वैक्स स्टैच्यू पर लिए मजे, कहा- ‘मेरे पास तीन-तीन हैं…

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैशन और एक्टिंग को लेकर हमेशा फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बने रहते हैं| एक्टर इन दिनों जमकर खबरों में बने हुए हैं| हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में एक्टर के एक नहीं बल्कि दो-दो वैक्स स्टैच्यू लगे हैं| इसकी कुछ झलकियां रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं| सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी पति की इस उपलब्धि पर अपना रिएक्शन शेयर किया है|

मैडम तुसाद में रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू देख बीवी और साली साहिबा ने  नहीं, विजय वर्मा ने किया सबसे मस्त कॉमेंट - ranveer singh poses with his wax  statues at madame

मैडम तुसाद में लगे गली बॉय के दो स्टैच्यू

तस्वीरें में देखा जा सकता है कि रणवीर अपने दोनों मोम के पुतले के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में ये पहचान पाना मुश्किल है कि कौन सा असली है और कौस को नकली| एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है| फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें इस खास उपलब्धि पर ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं|

https://www.instagram.com/p/C0_KSyHMQtG/

एक्टर के वैक्स स्टैच्यू पर दीपिका पादुकोण ने लिए मजे

वहीं अपने पति के इन तस्वीरों पर दीपिका पादुकोण ने मजेदार कमेंट कर खूब चर्चा में बनी हुई हैं| एक्ट्रेस ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि ‘अब मेरे पास तीन तीन  रणवीर सिंह गो गए हैं..’वहीं दीपिका के अलावा उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण ने भी जीजू के पोस्ट पर कमेंट किया है| उन्होंने लिखा है कि ‘अपना टाइम आएगा..’ बता दें कि लंदन के इस म्यूजियम में दुनियाभर के बड़े-बड़े सेलेब्स के वैक्स स्टैच्यू स्थापित किए जाते हैं|
वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं| फिल्म में रणवीर के अलावा सिंघम अगेन में दीपिरा पादुकोण, अजय देवगन, करीना कपूर सिंह, अक्षय कुमार भी अहम भूमिकाओं में होंगे|

यह भी पढ़ें – कैटरीना कैफ से शादी नहीं की होती तो इस स्टार के साथ होते विक्की कौशल, शाहरुख खान ने बताया सच

About Post Author