हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर संग घर लौटीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए 8 सितंबर 2024 का दिन बेहद खास रहा, जब दोनों पहली बार माता-पिता बने। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके लाखों चाहने वाले भी खुशी से झूम उठे। फैंस और सेलेब्स ने इस खुशखबरी पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं, और सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर को शुभकामनाओं का तांता लग गया।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका 

अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद पहली बार दीपिका को अपनी बेटी के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दीपिका और रणवीर अपनी नन्ही परी के साथ घर लौटते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका ने बेटी को गोद में संभाले हुए, पति रणवीर के साथ मुस्कुराते हुए गाड़ी में अस्पताल से बाहर कदम रखा। दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी, और फैंस भी इस खुशी में शामिल होकर उन्हें लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपने इंस्टाग्राम बायो को भी बदल दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट.” यह उनके नई जिंदगी के एक नए अध्याय की झलक दिखाता है, जिसमें वह अपनी नन्ही बेटी के साथ हर लम्हा खास बना रही हैं।

मां पिता बने रणवीर-दीपिका 

दीपिका और रणवीर ने बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी, जिसमें लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024.” इस पोस्ट पर उन्हें बॉलीवुड से लेकर उनके फैन्स तक सभी ने ढेर सारी बधाइयां दीं। शाहरुख खान, जो दीपिका के करीबी दोस्त भी हैं, विशेष रूप से अस्पताल पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देने आए थे। इसके अलावा, मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी दीपिका और उनकी बेटी से मिलने पहुंचे थे।

दीपिका को 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और अगले दिन उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया। दोनों के परिवार वाले भी इस खास मौके पर उनके साथ थे और डिस्चार्ज के बाद सब मिलकर घर लौटे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म उनके फैंस और बॉलीवुड के लिए एक खास पल बना, और अब सभी को इंतजार है कि कब इस प्यारी सी बच्ची की पहली झलक मीडिया के सामने आएगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.