KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पिछले साल बेटी ‘दुआ’ का वेलकम किया था। बेटी के जन्म के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेने के बाद अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं। हाल ही में दीपिका ने पेरिस में लुइस वुइटन फैशन वीक में हिस्सा लिया और वहां से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। खास बात यह है कि उनकी फिटनेस और ग्लो देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह कुछ ही महीने पहले मां बनी हैं।
दीपिका का स्टनिंग लुक
दीपिका पादुकोण ने फैशन वीक में ब्लैक शॉर्ट-रिब्ड कोट ड्रेस पहनी, जिसे उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्स और मैचिंग हाई हील्स के साथ पेयर किया। उनके सिर पर सफेद रंग की स्टाइलिश टोपी थी, जिसने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में बैकग्राउंड में एफिल टॉवर नजर आ रहा है, जो तस्वीरों को और भी क्लासी बना रहा है। दीपिका के इस एलिगेंट लुक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
रणवीर सिंह का मजेदार रिएक्शन
दीपिका ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए #LVFW25 और @louisvuitton जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। उनके पति और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। रणवीर ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘भगवान मुझ पर दया करें।’ इसके साथ ही उन्होंने पिघलते हुए चेहरे वाला इमोजी भी जोड़ा।

दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन धीरे-धीरे उन लोगों को रौंदने के लिए वापस आ रही हैं जो उनकी नकल करते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘डीपी इन पेरिस।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हैरान करने वाला लुक।’
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आई थीं। अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘पठान 2’ शामिल है, जिसमें वह फिर से शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दीपिका के इस ग्लैमरस अंदाज ने फैशन वीक में चार चांद लगा दिए हैं और फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।