दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह विदेश में अपनी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर लौटे मुंबई, एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए स्पॉट

KNEWS DESK – बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं| दोनों हमेशा कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं| कपल ने हाल ही में अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी ब्रुसेल्स में सेलिब्रेट की है| कपल ने अपनी शादी की सालगिरह के शानदार जश्न की तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर की थी| अब कपल मुंबई लौट आये हैं| आज कपल को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया|

Deepika Padukone shares some tips from her married life with Ranveer Singh  | Hindi Movie News - Times of India

पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर

शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को स्पॉट किया गया| कपल ब्रुसेल्स में अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाकर लौटे थे| एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर सिंह एक दूसरे का हाथ थामे हुए काफी खुश नजर आए| इस दौरान रणवीर सिंह ने ग्रीन कलर का कोट और डेनिम जींस के साथ ब्लैक प्रिंटेड हुडी पहनी हुई थी| उन्होने अपना सिर हुडी से ढका हुआ था| रणवीर ने चेहरे पर ब्लैक मास्क और गॉगल्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था|

दीपिका पादुकोण ने मैचिंग ट्रैक पैंट के साथ एक ब्लैक कलर की हुडी पहनी थी साथ ही एक्ट्रेस ने एक लॉन्ग ग्रे ट्रेंच कोट भी कैरी किया था| उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और सन ग्लासेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था| पॉवर कपल एक दूसरे का हाथ थामे हुए ही एयरपोर्ट से बाहर निकला और अपनी गाड़ी में बैठकर चला गया|

 2018 में कपल ने की थी शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में फैमिली र क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की थी| अपनी शादी के 5 साल बाद हाल ही में ये पॉवर कपल करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में पहली बार एक साथ नजर आए थे| इस दौरान दोनों की ड्रीमी वेडिंग  की वीडियो भी शो में दिखाई गई थी|

वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण को हाल ही में शाहरुख खान स्टारर मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में स्पेशल कैमियो करती नजर आई थीं| जल्द ही दीपिका ऋतिक रोशन संग फिल्म फाइटर में नजर आएंगीं| वे प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगीं| हाल ही में रणवीर की आलिया भट्ट संग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है| वहीं रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे| इसके अलावा भी रणवीर कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगें|

About Post Author