डेविड बेकहम ने पोस्ट शेयर कर सोनम कपूर का किया शुक्रिया, फुटबॉलर ने किंग खान को बताया ‘Great Man’

KNEWS DESK – फुटबॉलर डेविड बेकहम हाल ही में इंडिया और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने पहली बार इंडिया आए थे| इस दौरान शाहरुख खान और सोनम कपूर ने डेविड बेकहम को घर पर इंवाइट किया था| बॉलीवुड सेलेब्स ने फॉर्मर फुटबॉलर के लिए खास दावत का इंतजाम किया था| फुटबॉलर अब अपने देश लौट चुके हैं| अब डेविड ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मेहमान नवाजी के लिए किंग खान, गौरी खान, सोनम कपूर और आनंद आहूजा का शुक्रिया अदा किया है|

David Beckham Calls Shah Rukh Khan 'Great Man', Thanks Jawan Star For Making His India Visit 'Special' - News18

डेविड बेकहम ने शेयर किया शुक्रिया पोस्ट 

फॉर्मर फुटबॉलर डेविड ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं| इस पोस्ट के साथ उन्होंने लंबा कैप्शन भी लिखा है| डेविड ने किंग खान के लिए लिखा- ‘इस महान शख्स के घर में वेलकम पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं| शाहरुख खान, गौरी खान, उनके खूबसूरत बच्चों और करीबी दोस्तों के साथ खाने का लुत्फ उठाया|’

डेविड ने लिखा

डेविड ने आगे लिखा- ‘भारत की मेरी पहली यात्रा को खत्म करने का क्या खास तरीका है… शुक्रिया मेरे दोस्त – आपका और आपकी फैमिली का मेरे घर पर किसी भी समय वेलकम है| डेविड ने आगे सोनम कपूर और आनंद आहूजा को भी शुक्रिया कहा| उन्होंने लिखा- सोनम कपूर और आनंद आहुजा ,आपने इस वीक इतनी गर्मजोशी और दयालुता के साथ मेरी मेजबानी की, आपने अपने घर पर जो वंडर्फुल शाम बनाई उसके लिए शुक्रिया| जल्द ही फिर मिलेंगे|

कौन हैं डेविड बेकहम?

डेविड बेकहम मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं| इसके अलावा वे एक फैशन आइकन और मॉडल भी हैं| वे यूनिसेफ के एंबेसडर भी रह चुके हैं| उन्होंने स्पाइस गर्ल से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम से शादी की है|

About Post Author