आलिया भट्ट की लाडली का दादी नीतू कपूर संग क्यूट वीडियो हुआ वायरल, राहा की प्यारी आवाज ने जीता दिल

KNEWS DESK – आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नन्ही परी राहा कपूर ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया है। गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारी स्माइल के साथ राहा किसी का भी दिल चुरा सकती हैं। कभी वह पापा रणबीर के गालों पर किस करते हुए दिखती हैं, तो कभी मम्मी आलिया के साथ घूमते हुए नजर आती हैं। लेकिन इस बार, राहा का अपनी दादी नीतू कपूर के साथ एक प्यारा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने फैंस को खुशी से भर दिया है।

राहा का दादी नीतू कपूर संग वीडियो हुआ वायरल 

हाल ही में, राहा कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान, जैसे ही राहा ने अपनी दादी नीतू कपूर को देखा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आलिया की गोद में बैठी राहा, नीतू कपूर को देखते ही ताली बजाने लगीं और मुस्कुराते हुए अपनी दादी से बातें करने लगीं। नीतू ने राहा को “बच्चा” कहकर बुलाया और दोनों की यह प्यारी चिट-चैट देख वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे। आलिया और रणबीर भी एकटक अपनी बेटी की मासूमियत को निहारते रह गए।

जैसे ही राहा और नीतू कपूर का यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने राहा की मासूमियत और क्यूटनेस पर ढेर सारा प्यार लुटाया। सबसे ज्यादा लोग राहा की प्यारी आवाज से प्रभावित हुए। एक फैन ने कमेंट किया, “पहली बार राहा की आवाज सुनी है। बहुत क्यूट है!” जबकि दूसरे फैन ने कहा, “एकदम से कुछ बताने लगी राहा, बहुत प्यारी है।” एक और फैन ने उन्हें बातूनी कहा। सभी ने राहा की मासूमियत और उनकी प्यारी हंसी की जमकर तारीफ की।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी, और कुछ ही महीनों बाद, 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म हुआ। आलिया और रणबीर ने अपनी लाडली का नाम ‘राहा’ रखा, जिसका मतलब शांति और सुकून होता है। राहा के जन्म के बाद, कपल ने महीनों तक अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा था। हालांकि, क्रिसमस 2022 के मौके पर उन्होंने राहा का चेहरा रिवील किया, और देखते ही देखते उनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तब से लेकर अब तक, राहा लगातार अपने क्यूट अंदाज और मासूमियत से लोगों का दिल जीत रही हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.