क्रिटिक ने पूनम पांडे की मौत को बताया ‘पब्लिसिटी स्टंट’, यूजर्स ने कहा-‘उसे अरेस्ट किया जाना चाहिए…’

KNEWS DESK – एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान हैं| एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी मिली है| एक्ट्रेस की पीआर टीम ने पूनम की मौत को कंफर्म किया था| हालांकि पूनम की मौत कब और कहां हुई इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई| इसी बीच एक क्रिटिक ने पूनम की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है और पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

Poonam Pandey Passes Away at 32 of Cervical Cancer | Poonam Pandey का 32 साल की उम्र में हुआ निधन

एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन 

एक्ट्रेस पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान हैं| एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गयी है| इतना ही नहीं पूनम के सर्वाइकल कैंसर से निधन की जानकारी देने के बाद से उनकी पीआर टीम और फैमिली गायब है| ऐसे में पूनम की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है| जहां कईं फैंस और सेलेब्स ने एक्ट्रेस के निधन पर श्रद्धांजली दी तो कईं ने इसे फेक न्यूज बताया| इन सबके बीच एक क्रिटिक ने एक्ट्रेस की मौत को लेकर ऐसा दावा किया है कि हर कोई चौंक गया है|

क्रिटिक ने पूनम की मौत को बताया पब्लिसिटी स्टंट 

दरअसल फैशन और फिल्म क्रिटिक उमर संधु ने अपने एक्स अकाउंट पर चौंका देने वाला दावा किया है| उमैर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ अभी पूनम पांडे की कजिन से बात हुई है| और वो जिंदा है और अपनी मौत की खबर को एंजॉय कर रही है| उसने पब्लिसिटी स्टंट किया है|’

यूजर्स ने क्रिटिक के पोस्ट पर किये कमेंट्स 

उमैस संधु की इस पोस्ट के बाद यूजर्स प्रूफ मांग रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, “ क्या आप श्योर हैं|” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ क्या आप श्योर हैं, हमे उसे जिंदा होने का प्रूफ चाहिए|” एक अन्य ने लिखा, “ वो इससे क्या हासिल करने की कोशिश कर रही है? अगर वह मरी नहीं है तो उसे अरेस्ट किया जाना चाहिए|”

पूनम पांडे की मौत की जानकारी

बीते दिन पूनम पांडे के इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की खबर फैली थी| पोस्ट में लिखा था, “ आज की सुबह हमारे लिए मुश्किल है| आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है| उनके कॉन्टेक्ट में जो भी रहा वे उससे काफी प्यार और खुशी से मिलीं| इस दुख के वक्त में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं|”

यह भी पढ़ें – लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

About Post Author