कोल्डप्ले की भारत वापसी, आठ साल बाद मुंबई में मचाएगा धमाल

KNEWS DESK – हाल के वर्षों में भारत इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है। चाहे एड शीरन हों या जस्टिन बीबर, हर बड़े कलाकार की टूर लिस्ट में भारत का नाम जरूर होता है। अब इस फेहरिस्त में ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले भी शामिल हो गया है, जो 2025 में भारत के फैंस के दिलों को एक बार फिर जीतने आ रहा है। जैसे ही इस खबर का खुलासा हुआ, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल बन गया।

सोशल ह्यूमर: कोल्डप्ले द्वारा भारत में कॉन्सर्ट के लिए टिकट की कीमतों की  घोषणा के बाद ट्विटर पर हंगामा- द टाइम्स ऑफ इंडिया

मुंबई में धमाल मचाएगा कोल्डप्ले

बुकमायशो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी दी कि कोल्डप्ले अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर’ के तहत 2025 में मुंबई में लाइव परफॉर्म करेगा। हालांकि, अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस घोषणा ने ही फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है।

कोल्डप्ले आखिरी बार 2016 में मुंबई में हुए ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल में परफॉर्म कर चुका है। उस दौरान बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन का ‘नमस्ते’ कहने का जेस्चर और शानदार परफॉर्मेंस आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। इस बार, आठ साल बाद, कोल्डप्ले अपने फैंस के दिलों में फिर से उसी प्यार और जोश को जगाने के लिए तैयार है।

कोल्डप्ले की सफलता की कहानी

कोल्डप्ले बैंड की शुरुआत 1997 में लंदन में हुई थी। क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, गाय बेरी मैन, विल चैंपियन और फिल हार्वे ने मिलकर इस बैंड को संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। उनका गाना ‘येलो’ एक बड़ी हिट साबित हुआ और उन्हें ब्रिटिश एल्बम ऑफ द ईयर के लिए ‘ब्रिट अवॉर्ड’ और बेस्ट ऑल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम के लिए ‘ग्रैमी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह

कोल्डप्ले के इंडिया आने की खबर सुनकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्या अब मैं अपनी किडनी बेचना शुरू कर दूं?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं हर दिन ‘येलो’ गाना गा रही हूं।” कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि उनकी ‘मेंटल हेल्थ’ इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें कॉन्सर्ट की टिकट मिलेगी या नहीं।

फैंस के लिए खास मौका

भारत में कोल्डप्ले के फैंस इस बैंड को दोबारा लाइव परफॉर्म करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो न केवल संगीत प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए भी एक ऐतिहासिक मौका होगा, जिन्होंने कोल्डप्ले के संगीत के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.