Christmas 2023: अनन्या पांडे ने अपने नए घर में मनाया क्रिसमस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK- आज पूरे देशभर में क्रिसमस की धूम है| आम से लेकर सेलेब्स तक क्रिसमस और नए साल का जश्न मना रहे हैं| वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने सोशल हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के जश्न की झलक शेयर की है| इस बार अनन्या के लिए क्रिसमस बेहद खास है| एक्ट्रेस ने अपने नए घर पर इस महापर्व का जश्न मनाया|

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं| तस्वीरों में अनन्या रेनडियर हेयरबैंड और कलरफुल स्वेटर पहने नजर आ रही हैं| एक और तस्वीर में बेहद खूबसूरती से सजाया हुआ एक क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिस पर गिफ्ट्स भी हैं| तीसरी फोटो में कई डिलिशियस डिशेज नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, मेरे घर पर पहला क्रिसमस, सीक्रेट सांता, ढेर सारा खाना और अपने सबसे पुराने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक.. इससे ज्यादा ग्रेटफुल नहीं हो सकता|

बता दें, अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने लिए एक नया घर खरीदा था| उन्होंने अपने नए घर में पूजा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस ने शाइनी येलो कलर के लहंगे के साथ बेज कलर का कुर्ता पहना था| एक्ट्रेस का दरवाजे के सामने नारियल फोड़ते हुए वीडियो भी सामने आया था|

About Post Author