शाहरुख खान की फिल्म जवान पर सेंसर बोर्ड ने लगाये कट्स ,राष्ट्रपति, NSG भी हटवाया

KNEWS DESK :- बॉलीवुड किंग खान की फिल्म जवान को लेकर फैन्स काफी बेताब हैं . फिल्म में शाहरुख खान कई अगल अगल किरदार में नजर आये हैं| जिसे देखे के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| आपभी फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म जवान के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है| आइये विस्तार में बताते हैं|

 7 सितंबर को होगी रिलीज :-

किंग खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में 7 सितम्बर को रिलीज होगी|शाहरुख खान का एक बड़ा फेन बेस है सभी हमेशा ही उन्ही फिल्म का इंतजार करते हैं लेकिन इस बार फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं दरअसर फिल्म का ट्रेलर जा से रिलीज किया गया है और शाहरुख के अलग अलग लुक को फैन्स ने देखा है तब से उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गयी है|  फिल्म में सेंसर बोर्ड ने मेजर 7 कट लगाए हैं| साथ ही फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है| शाहरुख खान की इस फिल्म को अब हर कोई देख सकता है| हालांकि किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से बचने के लिए सेंसर से कुछ कट्स भी लगाए हैं|

सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची :-

शाहरुख खान की जवान इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक हैं| पठान से शाहरुख ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी की है इस साल एक्टर की दूसरी फिल्म जवान है| जवान में सेंसर बोर्ड ने सात सीन पर कैंची चलाई है | आपको इन बदलावों के बारे में बताते हैं|

फिल्म में सुसाइड के कुछ विजुअल को डिलीट करने के लिए कहा गया है|साथ ही एक सिर कटा हुआ शरीर का सीन हटाने के लिए कहा गया है| वहीं कुछ डायलॉग में बदलाव किया गया है जैसे कि  ‘उंगली करना’ डायलॉग को ‘उसे इस्तेमाल करो’ से रिप्लेस किया गया है| वहीं संप्रदाय शब्द को घर, पैसा…. की बुनियाद पर से बदल दिया है|’पैदा होके’ डायलॉग को ‘तब तक बेटा वोट डालने’ से रिप्लेस किया गया है| एक डायलॉग को बदलकर क्योंकि विदेश भाषा है और एक्सपर्ट ट्रेनर को मेरी कंपनी… मेरा खर्चे पे| एनएसजी बदलकर आईआईएसजी बना दिया गया है|भारत के राष्ट्रपति की जगह राज्य प्रमुख शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है|

नयनतारा संग करेंगे रोमांस :-

रोमांस के किंग शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान में नयनतार के साथ नजर आएंगे आप नयनतारा और शाहरुख खान की केमिस्ट्री एक गाने में देख चुके हैं| फिल्म में दोनों रोमांस करते हुए नजर आएंगे|

जवान की बात करें तो इसमें शाहरुख और नयनतारा के साथ सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति अहम किरदार निभाते नजर आएंगे| फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है|

About Post Author