ब्रिटिश होस्ट ने बिगाड़ा प्रियंका चोपड़ा का नाम, भड़क उठे फैंस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं| एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है| प्रियंका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है| दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो प्रियंका का नाम नहीं जानता होगा| लेकिन अभी हाल ही में एक होस्ट ने एक्ट्रेस के नाम का मजाक बना दिया जिसके बाद प्रियंका के फैंस काफी नाराज हो गए हैं|

Priyanka Chopra Latest News, Updates in Hindi | प्रियंका चोपड़ा के समाचार  और अपडेट - AajTak

प्रियंका चोपड़ा का होस्ट ने बिगाड़ा नाम 

दरअसल एंडी पीटर्स नाम के एक ब्रिटिश होस्ट ने मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा की वैक्स स्टैच्यू के बिल्कुल बगल में खड़े थे| एंकर ने जब पूछा कि आपके बगल में कौन है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये चिया चियांक चाप फ्री हैं| फिर एंकर के कहने पर उन्होंने प्रियंका का नाम सही लिया लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही प्रियंका के फैंस ने गुस्सा जताया| एक यूजर ने लिखा, ‘कोई एंडी पीटर्स को बताओ कि प्रियंका ने  मैडम तुसाद में अपने लिए जगह कमाई है, जो वो नहीं कमा पाए हैं|’

होस्ट पर भड़के फैंस 

होस्ट के गलत नाम लेने पर प्रियंका के फैंस भड़क उठे हैं, और वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि वो प्रियंका चोपड़ा हैं, दुनिया उनको जानती है| आप कौन है? वहीं एक ने लिखा कि गकती कोई भी कर सकता है, लेकिन ये बेइज्जती की गयी है, क्योंकि यह एंडी ने जानबूझ कर किया है|

कैर इस बीच प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह है कि एक्टर और डायरेक्टर फरहान इस फिल्म को प्रियंका, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बनाना चाहते हैं| जैसे ही तीनों की डेट्स मिलेंगी, वो इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे|

यह भी पढ़ें – दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने निर्माण भवन के बूथ पर वोट डाला, दिल्ली की सात सीटों पर वोटिंग जारी

About Post Author