एनिमल की दहाड़ से गूंज रहा बॉक्स ऑफिस, रणबीर कपूर की फिल्म 15वें दिन भी करेगी करोड़ों का कारोबार

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और 15 दिनों बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है| फिल्म का कलेक्शन हर रोज कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है| ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है| अपने 15 दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है|

Animal' worldwide box office collection Day 11: Ranbir Kapoor-starrer sees  'massive 2nd Monday', earns Rs 738 cr - BusinessToday

एनिमल का कलेक्शन 

‘एनिमल’ ने 14वें दिन 8.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था| वहीं अब शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 3.04 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है| इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 479.88 करोड़ रुपए हो गया है|  फिल्म 15 दिसंबर को ‘एनिमल’ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.47% रही है|

डे-वाइज कलेक्शन

Day 1  ₹ 63.8 करोड़
Day 2  ₹ 66.27 करोड़
Day 3  ₹ 71.46 करोड़
Day 4  ₹ 43.96 करोड़
Day 5 ₹ 37.47 करोड़
Day 6  ₹ 30.39 करोड़
Day 7  ₹ 24.23 करोड़
Day 8 ₹ 22.95 करोड़
Day 9 ₹ 34.74 करोड़
Day 10 ₹ 36 करोड़
Day 11 ₹ 13.85 करोड़
Day 12 ₹ 12.72 करोड़
Day 13 ₹ 10.25 करोड़
Day 14 ₹ 8.75 करोड़
Day 15 ₹ 3.04 करोड़
कुल ₹ 479.88 करोड़ 

स्टार कास्ट

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ एक एक्शन-क्राइम फिल्म है| फिल्म में बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की कहानी है| ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर मुख्य किरदार अदा करते नजर आए हैं| उनका लुक और उनके एक्शन से लोग काफी प्रभावित हुए हैं| वहीं अनिल कपूर ने उनके पिता का रोल निभाया है| इसके अलावा बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आए हैं| रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं|

यह भी पढ़ें – ‘द आर्चीज’ के बाद अगस्त्य नंदा अब श्रीराम राघवन की फिल्म में आएंगे नजर, आर्मी ऑफिसर का निभाएंगें किरदार !

About Post Author