बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 2026 की बनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी थमता नजर नहीं आ रहा। कमाई के आंकड़ों के लिहाज से यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

12वें दिन भी बनी रही पकड़

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दिन फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.59% दर्ज की गई। शो-वाइज ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो: 6.24%, दोपहर के शो: 14.33%, शाम के शो: 17.61% और रात के शो: 24.17% है| इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 286.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 के बेहद करीब

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ अब तक दुनियाभर में करीब 392.5 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले कुछ दिनों में फिल्म आसानी से 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इन आंकड़ों के साथ ही यह फिल्म 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

https://www.instagram.com/reels/D

फिल्म की कामयाबी से फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल के दमदार अभिनय के साथ-साथ देशभक्ति से भरे डायलॉग्स और इमोशनल सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स इसे साल की सबसे प्रभावशाली देशभक्ति फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत

‘बॉर्डर 2’ की सफलता में इसकी मजबूत स्टारकास्ट का भी बड़ा योगदान है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *