बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी- शिखर के रिश्ते का किया खुलासा, बोले- ‘मुझे यकीन है कि…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| शिखर पहाड़िया संग अक्सर एक्ट्रेस का नाम जोड़ा जाता है| हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्ट नहीं किया गया है| वहीं हाल ही में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे जाह्नवी- शिखर के रिश्ते को कन्फर्म माना जा रहा है|

एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं| जब जाह्नवी से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी तब से मैं उन्हें जानता हूं| मुझे भरोसा है कि वो कभी भी जाह्नवी के एक्स नहीं होंगे| वो हमेशा जाह्नवी के आसपास रहेंगे| शिखर हमारी पूरी फैमिली से अच्छा बांड शेयर करते हैं|

बोनी कपूर ने लगाई बेटी जाह्नवी के रिश्ते पर मोहर, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

कॉफी विद करण में एक्ट्रेस ने दिया था हिंट 

जाह्नवी कपूर के पिता का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर इससे पहले कॉफी विद करण में शिखर संग अपने रिश्ते को लेकर हिंट दे चुकी हैं| शो में रैपिड राउंड के समय जब उनसे फोन के स्पीड डायल तीन नंबरों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस की जुबान पर पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया का नाम आया| तब से ही जाह्नवी-शिखर के रिलेशनशिप की ख़बरों ने जोर पकड़ लिया|

About Post Author