रेड कलर का छाया खुमार…किल की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – राघव जुयाल और लक्ष्य की मोस्ट वायलेंट फिल्म किल 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है| रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी| जहां कई बॉलीवुड सितारे ने शिरकत की थी| स्क्रीनिंग में अनन्या से लेकर ख़ुशी तक ने अपने लुक से फैन्स को दीवाना बनाया है| आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

अनन्या पांडे

किल की स्पेशल स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे ने अपने किलर लुक से फैन्स को दीवाना बना लिया है अनन्या पांडे रेड कलर की ऑफ शॉल्डर मिनी ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हील्स कैरी करती दिखीं|

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने किल की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेड कलर की कोट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी| साथ  ही एक्ट्रेस ने रेड मैचिंग हील्स और स्टाइलिश हैंड बैग से अपना लुक पूरा किया था|

शनाया कपूर

शनाया कपूर ने रेड पैंट-सूट में अपना जलवा बिखेरा है| शनाया अक्सर अपने लुक से फैन्स का ध्यान खींच लेती हैं| फिल्म की स्क्रीनिंग में भी शनाया ने अपने लुक से फैन्स को दीवाना बनाया है| शनाया ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ रेड ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स कैरी की थीं| अपने लुक को पूरा करने के लिए शनाया ने लो टोन मेकअप के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा था|

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद संग रेड कलर में ट्विनिंग करती नजर आईं| नेहा धूपिया ने अपने स्टाइलिश अवतार से किल की स्पेशल स्क्रीनिंग में जमकर लाइमलाइट बटोर|

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ ग्लैमरस लुक में पहुंची थीं| रकुल ने रेड कलर की बॉडी फिटिंग ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की थीं| रकुल प्रीत सिंह का लेटेस्ट लुक खूब चर्चाओं में  छाया हुआ है|

किल की स्क्रीनिंग में कई सितारे शामिल हुए| सबसे ज्यादा रेड कलर के आउटफिट में हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा| सभी के लुक बेहद प्यारे लग रहे थे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.