गौरी खान की डिनर पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, शनाया कपूर के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK – शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने अपने रेस्टोरेंट में एक डिनर पार्टी होस्ट की थी| गौरी खान की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शमिल हुए थे| पार्टी में महीप कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर के साथी पहुंची थीं| दोनों का अंदाज़ फैन्स को काफी प्यारा लग रहा है| आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

बेटी शनाया के साथ पहुंची महीप कपूर

गौरी खान ने मुंबई स्थित अपने रेस्टोरेंट में एक डिनर पार्टी होस्ट की थी| जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे| इस पार्टी में शनाया कपूर अपनी मां के साथ पहुंचीं| वहीं एक बार फिर शनाया कपूर की 42 साल की मां महीप कपूर उनपर भारी पड़ती नजर आ रही हैं|

ग्लैमरस अंदाज में शनाया कपूर

पार्टी में शनाया कपूर ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना था| जिसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर कैरी की थी| ब्लैक हील्स, खुले बाल, लाइट मेकअप में शनाया कपूर ग्लैमरस लग रही थीं|

बेटी शनाया पर भारी पड़ीं महीप कपूर

शनाया की मां महीप कपूर ने पार्टी में ब्लू शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी थी| महीप ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लू कलर का बैग और हील्स पहनी थी| महीप ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला छोड़ा था|

गौरी खान का बॉस लेडी लुक

डिनर पार्टी में गौरी खान बॉसी लुक में पहुंची थीं| गौरी ने ब्लैक कलर के ब्रालेट के साथ ब्लू डेनिन पहली थी, जिसके साथ उन्होंने बेज कलर का ब्लेजर पहना हुआ था| गौरी का लुक एकदम शानदार नजर आ रहा था|

लाल शॉर्ट में कमाल दिखीं भावना पांडे

गौरी की पार्टी में अनन्या पांडे की मां भावना पांडे अपने पति एक्टर चंकी पांडे संग नजर आईं| चंकी की वाइफ भावना ने रेड ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं| वहीं चंकी ने सफेद शर्ट और बेज कलर की ट्राउजर पहनी थी|

यह भी पढ़ें – वेकेशन मनाने Mr. & Mrs. Dhoni पहुंचे पेरिस, परिवार संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

About Post Author