KNEWS DESK – 14 मार्च को पूरे देश में होली का रंग बिखरा और बॉलीवुड सितारे भी इस जश्न में पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की रंगों से भरी तस्वीरें और वीडियो छाए रहे। किसी ने दोस्तों और परिवार संग होली खेली, तो किसी ने सेट पर काम के बीच इस रंगीन त्योहार का आनंद लिया।
सलमान खान ने सेट पर बच्चों संग खेली होली
सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने इस खास त्योहार को सेट पर बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी को-स्टार अदीबा हुसैन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सलमान रंगों में सराबोर दिखे। फैंस को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की ‘वर्किंग होली’
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल ‘वर्किंग होली’ मनाई। वे इस समय एस.एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म SSMB 29 की शूटिंग में बिजी हैं। ओडिशा के सेट से उन्होंने अपनी टीम के साथ होली की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।
कैटरीना-विक्की की फैमिली होली
कैटरीना कैफ ने इस बार होली अपने पति विक्की कौशल, सास-ससुर, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल के साथ मनाई। उन्होंने रंगों में भीगी अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो फैंस को काफी पसंद आईं।
कार्तिक आर्यन का देसी अंदाज
कार्तिक आर्यन ने अपनी होली की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें वे पूरी तरह रंगों से सराबोर नजर आए। उनका रफ लुक—बिखरे बाल, चेहरे पर गुलाल और सफेद टी-शर्ट में रंगों की छींटें—फैंस को बेहद पसंद आया।
सोनाक्षी-जहीर को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी होली की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन इनमें उनके पति जहीर इकबाल नजर नहीं आए। इससे ट्रोलर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जहीर इस समय फिल्म ‘जटाधरा’ की शूटिंग में बिजी हैं।
वरुण धवन का होली धमाका
वरुण धवन ने अपने फैंस को होली पर खास तोहफा दिया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो साझा किया, जिसमें वे रंगों से भरे माहौल में जबरदस्त डांस करते नजर आए।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मुंबई में ग्रैंड होली पार्टी आयोजित की। पार्टी में मन्नारा चोपड़ा, ईशा मलविया और मनीषा रानी जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। अंकिता और विक्की का ढोल पर एनर्जीफुल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
करणवीर मेहरा-चुम दरांग की पहली होली
‘बिग बॉस 18’ में मिले करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने पहली बार साथ में होली मनाई। उनकी रोमांटिक होली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, जिससे फैंस उनकी शादी को लेकर कयास लगाने लगे।
आमिर अली की मिस्ट्री गर्ल कौन?
टीवी एक्टर आमिर अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी डेट पर दिखे थे, और अब होली पर उनके साथ मस्ती करते नजर आए। फैंस इस लड़की की पहचान जानने के लिए एक्साइटेड हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता खाने की दीवानी हैं। उन्होंने होली पर अपनी फेवरेट मिठाइयों और ट्रेडिशनल डिशेज़ का लुत्फ उठाया। उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फूड फोटोज को फैंस ने खूब पसंद किया।