राहुल गांधी पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा- ‘आपके परिवार से ज्यादा ऐश्वर्या राय ने भारत का गौरव बढ़ाया है…’

KNEWS DESK- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं| बीते कुछ समय से राहुल गांधी ने कई बार ऐश्वर्या राय पर कमेंट किया, जिसे लेकर अब बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है| बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर ऐश्वर्या को अपमानित करने का आरोप लगाया है|

बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब सफ़ल और स्व- निर्मित महिलाओं के प्रति एक खतरनाक और डरावना जुनून हैं| भारतीयों द्वारा लगातार अस्वीकार किये जाने से निराश होकर राहुल गांधी भारत की गौरव ऐश्वर्या राय को अपमानित करने के नए स्तर तक गिर गये हैं| शून्य उपलब्धियों के साथ चौथी पीढ़ी का राजवंश अब ऐश्वर्या राय के खिलाफ अपशब्दों का सहारा ले रहा है, जिन्होंने राहुल गांधी के पूरे परिवार से अधिक भारत का गौरव बढ़ाया है|

बीजेपी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आपके नेता एक साथी कन्नडिगा का लगातार अपमान का रहे हैं| ऐसे में क्या आप अपने कथित गौरव को बरकरार रखेंगे और इस अपमान के खिलाफ बोलेंगे| या अपनी सीएम की कुर्सी बचाने के लिए चुप रहेंगे? 

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में दिए अपने एक बयान में कहा था कि ये मीडिया वाले असली मुद्दों को कभी नहीं दिखाते| या तो पूरे दिन मोदी- मोदी या तो फिर पूरे दिन टीवी पर ऐश्वर्या राय नाचती नजर आती हैं|

About Post Author