Bigg Boss OTT 3: टॉप 5 प्रतियोगियों को मिले गिफ्ट बॉक्स, किसे मिलेगा एलिमिनेशन का तोहफा?

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| शो अपने फिनाले के बेहद करीब है| 2 अगस्त को बिग बॉस के OTT सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले होगा| बिग बॉस ओटीटी 3 के आखिरी आने वाले एपिसोड में, कृतिका मलिक, नैज़ी, सना मकबूल, रणवीर शौरी और साई केतन राव सहित पाँच बचे हुए प्रतियोगियों के बीच अंतिम एलिमिनेशन होगा।

बिग बॉस ओटीटी 3 विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मिली | Bigg Boss OTT 3 Winner  Prize Money | Bigg Boss Ott Season 3 Live Episode Update | Bigg Boss Ott 3

5 प्रतियोगियों को मिले उपहार बॉक्स

अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 को अपना विनर मिलने वाला है| बिग बॉस OTT 3 की शुरुआत 19 कंटेस्टेंट के साथ हुई थी| वहीं अब शो में 5 खिलाड़ी बचे हैं रणवीर शौरी, सना मकबूल, कृतका मालिक, साई केतन राव और नेजी के बीच ट्राफी को लेकर जंग होने वाली है प्रत्येक प्रतियोगी को एक उपहार बॉक्स दिया जाएगा जिसमें एलिमिनेशन की बुरी खबर होगी। माहौल चिंता से भरा होगा क्योंकि घर में हर कोई इस बात को लेकर तनाव में होगा कि शो से आखिरी में कौन एलिमिनेट होगा। प्रतियोगी अपने बॉक्स खोलेंगे और प्रत्येक खिलाड़ी के भाग्य का खुलासा करेंगे। एलिमिनेशन के बाद घर में केवल चार ही बचेंगे।

आज है बिग बॉस OTT 3 का फिनाले 

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 2 अगस्त को होगा। विजेता की घोषणा आज रात की जाएगी। 24 घंटे का लाइव रियलिटी डिजिटल शो वर्तमान में JioCinema पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की SIT जांच की मांग को किया खारिज

About Post Author