Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल की बहन शफा खान ने बहन के सपोर्ट में मुंबई में इवेंट किया ऑर्गेनाइज, बैनर लहराते हुए आईं नजर

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| शो अपने हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को बांधे रखता है| नए एपिसोड के साथ नई बहस और नई राइवलरी देखने को मिलती है। फैन्स शो में मौजूद अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतने के लिए वोट देते हैं वहीं सना मकबूल की बहन शफा खान ने मुंबई में सना का समर्थन करने के लिए रविवार को फ्लैश मॉब का आयोजन किया।

Sana Makbul Biography in Hindi: Family, Age, Boyfriend

सना मकबूल की बहन शफा खान ने फ्लैश मॉब का किया आयोजन 

बिग बॉस ओटीटी थ्री की कंटेस्टेंट सना मकबूल की बहन शफा खान ने मुंबई में सना का समर्थन करने के लिए रविवार को फ्लैश मॉब का आयोजन किया। मुंबई के लिंकिंग रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में फैन्स इकट्ठा हुए और सना का समर्थन किया। इस दौरान सना की बहन शफा खान और उनके सपोर्ट्स को डांस करते और बैनर लहराते हुए देखा गया।

शफा ने नैज़ी की तारीफ

शफा खान ने हाल ही में बिग बॉस के घर में अपनी बहन के अनुभव के बारे में मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी बहन का बचाव किया और शो के दूसरे कंटेस्टेंटों के बर्ताव को लेकर बात की। इस दौरान शफा ने नैज़ी की तारीफ की और उन्हें अट्रैक्टिव बताया।

शफा से शो के टॉप थ्री फाइनलिस्ट कौन होंगे इसके लेकर सवाल किया गया। उन्होंने टॉप थी कंटेस्टेंट के नाम बताए और कहा कि विनर सना बनेंगी। उन्होंने व्हाइट टी शर्ट पहनी हुई थी। जिस पर सना की फोटो बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें – राजस्थान: 18 वर्ष से कम एवं 60 से अधिक आयु के निराश्रितों को मिलेगा घर बैठे राशन- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

About Post Author