Bigg Boss OTT 3: नए टास्क में शुरू हुआ नया वॉर, सना मकबूल ने रणवीर शौरी पर किया पर्सनल अटैक

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| शो अपने हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को बांधे रखता है| नए एपिसोड के साथ नई बहस और नई राइवलरी देखने को मिलती है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर शौरी, सना मकबूल और लवकेश कटारिया की टास्क के दौरान बहस हो गई।

Bigg Boss Ott 3 Sana Makbul Fight With Ranvir Shorey Says Go Home Or Mental  Asylum Bigg Boss Ott 3 : रणवीर शौरी और सना मकबूल के बीच हुई लड़ाई, एक्ट्रेस  ने

रणवीर शौरी और सना मकबूल के बीच हुई तीखी बहस 

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला बिग बॉस ओटीटी थ्री दर्शकों के लिए हर एपिसोड में कुछ नया पेश करता है। अपकमिंग एपिसोड में प्रतियोगी रणवीर शौरी, सना मकबूल और लवकेश कटारिया की टास्क के दौरान बहस हो गई।
तनाव इतना बढ़ गया कि सना ने रणवीर के बारे में पर्सनल कमेंट किया।

सूत्रों के मुताबिक, ‘हाउस हेड’ चुनने का टास्क चल रहा था और प्रतियोगी बात कर रहे थे कि ये भूमिका किसे निभानी चाहिए। इसी दौरान सना ने रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया के बारे में गलत बोला। वो दोनों भी इस टास्क का हिस्सा थे। सना ने रणवीर से कहा, “आपका बेटा अमेरिका में है तो आप यहां क्या करने आए हैं।” इस पर रणवीर ने कहा, “आप मेरे 13 साल के बेटे को इसमें ला रही हो, अब तुम देखना।”

टास्क खत्म होने के बाद भी रणवीर शौरी और सना मकबूल लड़ाई जारी रही और दोनों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। इस झगड़े ने घर में तनाव बढ़ा दिया। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि ये ड्रामा किस और रुख करता है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं| आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन जल्द खत्म होने वाला है।

यह भी पढ़ें – लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, कहा – ‘भ्रष्टाचारियों से नाता तोड़ते ही सपा खत्म हो जाएगी’

About Post Author